फोटो : कांके प्रखंड मुख्यालय में रबी कार्यशाला का उद्घाटन करते विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रमुख सह रांची जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सोमनाथ मुंडा एवं अन्य। KANKE,(RANCHI)। राजधानी रांची के कांके प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह खेत बचाव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा और प्रखंड प्रमुख सह कांग्रेस पार्टी रांची के जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि राज्य सरकार किसान और कृषि हित में कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने किसानों को कृषि विविधीकरण, समेकित कृषि प्रबंधन जैसी वैज्ञानिक कृषि पद्धति को अपनाने की सलाह दी। कहा कि किसान अपने खेतों को खाली नहीं छोड़े तथा इनसे अधिकाधिक फसलों की पैदावार लेने का प्रयास करें। वहीं रांची जिला कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सह प्रमुख कांके प्रखंड सोमनाथ मुंडा ने कहा कि खरीफ के बाद अधिकांश खेत खाली रह जाते हैं। ऐसे में किसान भाई रबी फसल में उपलब्ध विभिन्न वैकल्पिक फसलों की खेती करने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि आज रेंडो के दर्जनों किसान टपक सिंचाई, ड्रोन तकनीक आदि सीख कर उन्नत खेती कर रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक प्रगति भी हुई है। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी रांची अभय टोप्पो, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी निर्मला मिंज, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजन गुप्ता आदि ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं संबंधित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। किसानों को खेत को मजबूत और उर्वर बनाए रखने के लिए सतुलित रासायनिक खाद और जैविक खाद आदि का उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बिन्दु कुजूर द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में 300 किसान तथा विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए। इनमें लालचंद सोनी, अख्तर हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
कांके में हुआ प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह खेत बचाव अभियान का आयोजन
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.