angara(ranchi) मुनगाडीह क्षेत्रीय किसान मेला को लेकर सोमवार को मुनगाड़ीह विवेकानंद सेवा संघ कार्यालय में मेला समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें जोन्हा समूह के 27 विवेकानंद सेवा संघ के सदस्य शामिल हुए। मेला का आयोजन 29 जनवरी को किया जाएगा। लगातार दूसरी बार मालया बेदिया को मेला समिति का अध्यक्ष बनाया गया। कमिटि के अन्य सदस्यों में उपाध्यक्ष सावना बेदिया, सचिव नारायण बेदिया, कोषाध्यक्ष: मोहन बेदिया, प्रक्षेत्र सहायक: चिरंजीव मंडल को बनाया गया। मालया बेदिया ने बताया कि क्षेत्रीय किसान मेला में फसल प्रदर्शनी, कुटीर उद्योग का उत्पाद, कौशल विकास को लेकर स्टाल लगाया जाएगा। श्रेष्ठ को सम्मानित किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.