भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

 

Angara(ranchi) गोंदलीपोखर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन मंत्री इरफान अंसारी के कथित भारत-विरोधी बयान के विरोध में किया गया। इसका नेतृत्व जिला भाजपा महामंत्री मनोज कुमार चौधरी कर रहे थे। मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और लोकतंत्र के खिलाफ किसी भी साजिश को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि देश की एकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ किसी भी सोच को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा  इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुराधा मुंडा, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, नरेश साहू, बुधराम बेदिया, रामसाय मुंडा, दुर्गा महतो, रामनाथ महतो, सुरेश महतो, सिकंदर अंसारी, बसंत चौधरी, अजय भोगता, राजेंद्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने