GA4-314340326 देवघर : जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-स्पॉट निष्पादन

देवघर : जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-स्पॉट निष्पादन

Deoghar: Deputy Commissioner listened to problems in the public court, many cases were executed on the spot.
जनता की समस्याएं सुनते उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया।
देवघर : जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और निष्पादन को लेकर समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भू-अर्जन व मुआवजा, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन और आवास से जुड़े मामले प्रमुखता से रखे।

उपायुक्त ने सभी की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और शिकायतों की जांच कराकर जल्द से जल्द समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मईंया सम्मान योजना, पेंशन और राजस्व से जुड़े कई मामलों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निष्पादन किया गया।

आंगनबाड़ी सेविका चयन की जांच

   पालोजोरी प्रखंड के बागदाहा मोहली टोला के ग्रामीणों के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को आंगनवाड़ी केंद्र में सेविका चयन प्रक्रिया की जांच करने का निर्देश दिया, ताकि केंद्र का सुचारू संचालन हो सके और योग्य स्थानीय उम्मीदवार का चयन किया जा सके।

 अवैध कब्जा मामले में कार्रवाई

   सारठ अंचल के केन्दुआटांड़ गांव के ग्रामीणों ने भू-माफियाओं द्वारा सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपायुक्त ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

 एक सप्ताह के भीतर मांगी रिपोर्ट

   राजस्व, भूमि सुधार और भू-अर्जन से जुड़े मामलों में जनता की सहूलियत, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में समर्पित करने का आदेश दिया गया है, ताकि शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सके।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने