जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की का हार्ट अटैक से निधन

Bishop Seemant Tirkey of GEL Church dies of heart attack
बिशप सीमांत तिर्की (फाइल फोटो)।
रांची : GEL (Gossner Evangelical Lutheran) चर्च और रांची ऑल चर्चेज कमेटी के अध्यक्ष बिशप सीमांत तिर्की (seemant tirkey) का गुरुवार की देर रात हृदयघात (हार्ट अटैक) के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से मसीही समाज और पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

31 अक्टूबर होगा अंतिम संस्कार

परिजनों और चर्च कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका दफन संस्कार  31 अक्टूबर को दिन के 11 बजे जीईएल चर्च कब्रिस्तान में मसीही रीति-रिवाज के साथ संपन्न होगा।

 समाज के लिए अपूरणीय क्षति

बिशप सीमांत तिर्की के निधन पर विभिन्न चर्चों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शहर के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रांची ऑल चर्चेज कमेटी और जीईएल चर्च मुख्यालय में शोक का माहौल है। लोगों ने उन्हें एक समर्पित, मिलनसार और धार्मिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व के रूप में याद किया है।

उनके जाने से चर्च परिवार और समाज को एक बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई करना कठिन है।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने