angara(ranchi) 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) अनगड़ा में सोमवार को ऊषा मार्टिन फाउंडेशन व इटकी वेल्फेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही 8 दिवसीय मिलेटस(श्रीअन्न) प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इसका उददेश्य अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों की महिला किसानों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। 21 महिला किसान को विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन ज्वार, बाजरा सहित विभिन्न मिलेट्स से हलवा, खिचड़ी, समोसा एवं अन्य व्यंजन तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर 26वीं वाहिनी के नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन भी किया गया। इसका उदघाटन क्षेत्रीय मुख्यालय, गया जी के उपमहानिरीक्षक मानवेंद्र ने किया। अध्यक्षता वाहिनी कमांडेंट, शाश्वत कुमार(आईपीएस) ने किया। शाश्वत कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। प्रशिक्षक तारकेश्वर पंडित थे। सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.