GA4-314340326 झारखंड के सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट से 100 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

झारखंड के सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट से 100 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

  

अनिल कुमार चौधरी/ angara(Ranchi) झारखंड का सबसे बड़ा गेतलसूद डैम स्थित फलोटिंग सोलर पावर प्लांट से 2 अक्टूबर से फूल लोड 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। एक माह से (29 अगस्त) 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। शेष 50 मेगावाट उत्पादन के लिए यूनिट में काम चल रहा था। गेतलसूद जलाशय में 437 करोड़ रूपया की लागत से 100 मेगावाट फलोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण सेकी(सोलर इनर्जी कोरपोरेशन आफ इंडिया) के मानिटरिंग में एलएंडटी ने कराया है। एक साथ 100 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू होने पर सेकी के परियोजना प्रबंधक नवीन उरांव ने सभी मातहत कर्मचारियों को बधाई दी है। सेकी व एलएंडटी के अधिकारियों की कर्मठता के कारण रिकार्ड समय डेढ़ साल के अंदर फलोटिंग पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया था।

एक लाख घरों को मिलेगा जीरो पावर कट 

मालूम हो कि वर्ष 2023-24 में ही इस योजना का निर्माण पूर्ण होना था, लेकिन गेतलसूद डैम पर आश्रित मुछआरा समाज ने विस्थापन को को लेकर इस योजना का विरोध शुरू किया। एक साल तक विरोध होता रहा। फिर कई आंदोलनकारियों पर प्राथमिकी हुआ। सेकी के तत्कालिन परियाेजना प्रबंधक पल्लव यदु के काफी प्रयास के बाद जनवरी 2025 में पावर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हुआ। गेतलसूद डैम के करीब दो हजार हेक्टेयर में पानी है। फलोटिंग सोलर पावर प्लांट जलाशय के 8 फीसदी क्षेत्र यानि 172 हेकटेयर में लगाया गया है। इस प्लांट के निर्माण के लिए वर्ल्ड बैंक ने वित्तीय मदद की है। जबकि गेतलसूद में ग्रिड बनाने के लिए सिंचाई विभाग ने अपनी जमीन दी है। पांच सालों तक एलएंडटी इसका मेंटनेंस करेगी। परियोजना 25 वर्ष की है। उत्पादित बिजली को गेतलसूद ग्रिड से सिकिदिरी स्थित इरबा ग्रिड भेजा जाता है इसके बाद से बिजली मुख्यालय रांची को भेजा जाता है। इस बिजली का उपयोग जेबीवीएनएल करेगी। इस उत्पादित बिजली का उपयोग एक लाख घरों तक जीरो पावर कट में रूप में किया जा सकता है। 

झारखंड में 985 मेगावाट सरप्लस बिजली का हो रहा उत्पादन



वर्तमान समय में झारखंड में 3885 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। गेतलसूद प्लांट के चालू होने से प्रतिदिन का बिजली उत्पादन बढ़कर 3985 मेगावाट हो गया। जबकि राज्य में प्रतिदिन औसतन 3000 मेगावाट बिजली की मांग है। 985 मेगावाट सरप्लस बिजली का उत्पादन हो रहा है।गेतलसूद प्लांट के चालू होने से एक लाख परिवारों को जीरो कट पावर मिलेगी।

भारी विरोध के कारण अधर में लटका था योजना का निर्माण: 

एक समय भारी विरोध के कारण यह योजना अधर में लटक गया था, लेकिन खिजरी विधायक राजेश कच्छप व भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक जैलेन्द्र कुमार की सक्रियता से भारी विरोध के बावजूद निर्माण को अमली जामा पहनाया गया। राजेश कच्छप ने अपने कार्यकर्ताओं को योजना के विरोध की कवायद से दूर रखा व अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाकर योजना का निर्माण हर हाल में कराए जाने को लेकर अपना समर्थन दिया। इस कवायद को लेकर अनेकों बार सेकी के अधिकारी विधायक से मिले। जबकी भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार स्थानीय मछुआरा समाज के द्वारा भारी विरोध किये जाने के बावजूद गेतलसूद के पावर प्लांट निर्माण समर्थक लोगों के साथ मिलकर निर्माण की योजना पर काम करते रहे। जैलेन्द्र कुमार ने भी इस विकास की योजना को अपना भरपूर सहयोग किया। शुरूआत में ही जैलेन्द्र कुमार ने योजना निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाया। जेलेंद्र कुमार ने इस परियोजना से गेतलसूद के आसपास जीरो पावर कट सप्लाई चालू करने की मांग की है।

प्रधानमंत्री करेंगे उदघाटन

गेतलसूद डैम स्थित फलोटिंग सोलर पावर प्लांट से फुल लोड बिजली उत्पादन शुरू होने से अब इस मेगा प्रोजेक्ट का उदघाटन करने की कवायद बढ़ गई है। चूंकी निर्माण कार्य भारी विरोध के बीच शुरू हुआ था इसलिए इस योजना का शिलान्यास या भूमि पूजन नही हो सका था। अब निर्माण शुरू हो गया तो इस मेगा प्रोजेक्ट के उदघाटन को लेकर कवायद शुरू हो गई। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने इस योजना के उदघाटन के लिए मुख्यमंत्री से समय लेने कही बातें कही। चूंकी योजना केन्द्र सरकार की है इसलिए सीएम से कम पर बात नही बनेगी। वही सेकी के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री से योजना का उदघाटन कराने की कवायद की जा रही है। सेकी के अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के लगातार संपर्क में है। संभव है प्रधानमंत्री इस योजना का आनलाइन उदघाटन करें। संभावना है अक्टूबर माह में ही प्लांट का उदघाटन हो जाए। सेकी के परियोजना प्रबंधक नवीन उरांव ने बताया कि दिल्ली हेडक्वार्टर को 100 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू होने की जानकारी दे दी गई है। हेडक्वार्टर ही तय करेगी की इस योजना का उदघाटन कब और किसके कर कमलों से होगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने