angara(ranchi) दुर्गा पूजा को लेकर अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सिल्ली डीएसपी मनीषचंद्र लाल व संचालन अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार ने किया। बैठक में पूजा के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने, पूजा पंडालों में अग्निशमन (फायर फाइटिंग) के पुख्ता इंतजाम करने और पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों को तैनात करने का निर्देश दिया। बताया गया कि अनगड़ा थाना क्षेत्र में कुल 41 जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए जाते है। बैठक में अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, अनगड़ा सीओ राजू कमल, प्रमुख दीपा उरांव, नीलकंठ चौधरी, रामकृष्ण चौधरी, रामपोदो महतो, संजय नायक, अजय सिंह भोगता, भोला महतो, बंधन मुंडा, मंदरा मुंडा, बुधराम बेदिया, मुन्ना मुंडा, गौरीशंकर मुंडा, हिमांशु शेखर चौधरी, सिकंदर अंसारी, मुमताज खां आदि लोग उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.