angara(ranchi) 9वीं रांची जिला ओपन इंटर स्कूल यूनाइटेड ताइक्वांडो टूर्नामेंट का चैंपियन एमबी स्कूल बूंडू बनी। टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को रॉयल पाम इंटरनेशनल स्कूल सिमलिया में हुआ। इसमें रांची जिला की 12 विद्यालयों के 370 खिलाड़ी शामिल हुए। दूसरे स्थान पर रॉयल पाम इंटरनेशनल व तीसरे स्थान पर डीएवी निरूपा पब्लिक स्कूल बनहोरा की टीम रही। प्रतियोगिता रांची जिला यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ। जबकि मेजबानी रॉयल पाम इंटरनेशनल स्कूल ने की। टूर्नामेंट में डीएवी स्कूल, ओरमांझी नेचर लैप पब्लिक स्कूल, सिल्ली, ओरमांझी, स्टार पब्लिक स्कूल, चान्हो, नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल, हेसल, अनगड़ा, आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल, टांगर, चान्हो स्टार निर्मल एकेडमी, बेयासी नरकोपी, चान्हो, बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल, एसएम दक्ष विद्यालय संघ, ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, भगवान श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल मंदिर के खिलाड़ी शामिल हुए। टूर्नामेंट का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना तथा बच्चों में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पुरस्कार वितरण झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शकील अंसारी और अध्यक्ष एमडी जमील अंसारी, रॉयल पाम इंटरनेशनल स्कूल सिमलिया निदेशक जमशेद अंसारी, प्राचार्या शबनम आरा, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शबनम आरा ने किया। रेफरी की भूमिका जयपाल महतो, आफताब अंसारी, विकास तिर्की, खुशी तिर्की, फिजा परवीन, प्रतिमा कुमारी, निखिल लोहरा, बिरेंद्र कच्छप, सुलेखा महतो, अंजू कुमारी और चंचल कुमारी ने निभाया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.