GA4-314340326 पूर्व सैनिक सूबेदार नागेश्वर महतो बने भाजपा प्रदेश आईटी प्रकोष्ठ के सह संयोजक

पूर्व सैनिक सूबेदार नागेश्वर महतो बने भाजपा प्रदेश आईटी प्रकोष्ठ के सह संयोजक

angara(ranchi)  अनगड़ा के शासनबेड़ा निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार नागेश्वर महतो को झारखंड प्रदेश आईटी प्रकोष्ठ का नया सह संयोजक मनोनीत किया है। इनका मनोनयन भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक कर्नल बीके सिंह ने किया। मनोनयन के बाद नागेश्वर महतो को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कर्नल बीके सिंह ने अंगवस्त्र और पार्टी का पटटा पहनाकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि 30 साल फौज में सेवा देने के बाद नागेश्वर महतो ने 2024 में भाजपा की सदस्यता लिया था। नागेश्वर महतो कारगिल युद्ध लड़ चुके है। सूबेदार नागेश्वर महतो के इस मनोनयन पर भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक जैलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, रांची जिलाध्यक्ष(पूर्वी) विनय महतो (धीरज)] महामंत्री मनोज कुमार चौधरी, राजेंद्र महतो, संजय नायक, शशि मेहता, रमाकांत महतो, जलेश्वर महतो, आशुतोष देवघरिया, राजेश मिश्रा आदि ने शुभकामनाएं दी है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने