![]() |
| अस्पताल में रोते-बिलखते ऋतिक के परिजन। |
घटना को लेकर मृतक के साथी शुभम दास ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह, राजा गुप्ता और ऋतिक कार से गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बंदरकुप्पी मैगी पॉइंट गए थे। वहां पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव 8-10 साथियों के साथ पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। पहले मुक्कों से मारा, फिर बांस की फराठी से पीट-पीटकर ऋतिक की जान ले ली। इस हमले में दो अन्य युवक घायल हुए हैं। मृतक के पिता झारखंड पुलिस में SI के पद पर हजारीबाग जेल में पदस्थापित हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
सूचना पर झामुमो नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऋतिक छात्र मोर्चा से जुड़ा था। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दिया। नगर थाना प्रभारी श्याम श्याम किशोर महतो भी सदर अस्पताल पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गए है। पुलिस ने मामला की जांच करने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.