डकरा (रांची): पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी), रांची परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीआरपीएफ और रोटरी क्लब ऑफ रांची के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए इस अभियान के तहत 1000 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में शामिल आईपीएस साकेत कुमार सिंह व अन्य।
कार्यक्रम में झारखंड सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस महानिरीक्षक (आईपीएस) साकेत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय के पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश कुमार सहाय, झारखंड सेक्टर के पुलिस उप महानिरीक्षक केके पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस हरित पहल में रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी और उनकी सहयोगी टीम ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि इस तरह के पौधारोपण अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। सभी ने पर्यावरण को बचाने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.