angara(ranchi) झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरद चंद्र सोनक मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल (गौतमधारा) पहुंचे। जलप्रपात पर पहुंचते ही पुलिस, प्रशासन व वनविभाग के अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय पर्यटक मित्रों ने पुष्पगुच्छ (बुके) देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश ने जोन्हा फॉल स्थित वन विभाग के कैफेटेरिया में बैठकर घंटों समय बिताया। इस दौरान उन्होंने जलप्रपात की मनमोहक प्राकृतिक खूबसूरती और यहाँ के शांत वातावरण का भरपूर आनंद लिया। चीफ जस्टिस के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने के लिए कई वरीय अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे। दौरे के दौरान ग्रामीण एसपी रांची गौरव गोस्वामी, डीएफओ रांची श्रीकांत वर्मा, महिलौंग रेंजर गायत्री देवी, अनगड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय, अंचलाधिकारी अनगड़ा राजू कमल और अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार सहित पर्यटक मित्र राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, नलिन पांडे, राजेंद्र महतो, गौतम कुमार और रामकिशोर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.