angara(ranchi) करम मिलन समारोह राजाडेरा में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता का खिताब पाहनटोली चमघटी राजाडेरा ने जीत लिया। रविवार को राजाडेरा के चबूतरा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर सूपा राजाडेरा, तीसरे स्थान पर रूपरू राजाडेरा व चौथे स्थान पर कमलाकोचा राजाडेरा की टीम रही। प्रतियोगिता में 10 टीमें पारंपरिक वेश-भेषा व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करम गीत-संगीत के साथ शामिल हुए। टाप चार टीमों को मेडल व नकदी देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केन्दीय सचिव पारसनाथ उरांव विशिष्ट अतिथि रामकुमार दीपक सचिव अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ रांची थे। जबकी अतिथि के रूप में सूबेदार नागेश्वर महतो, मुनेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा, समाजसेवी मोहन महतो व तस्लीम अंसारी थे। प्रतियोगिता का मुख्य आर्कषण महिला टीम द्वारा नगाड़ा, ढोल व ढाक बजाते हुए नृत्य करना। अध्यक्षता करम मिलन समारोह के अध्यक्ष महावीर महतो व संचालन राजेश महतो ने किया। पारसनाथ उरांव ने कहा कि करम पर्व के सुबह भेलवा का डाली खेतों मे इसलिए लगाते है क्योंकि उसके पत्तों के गंध से कीड़े मकोड़े मर जाते है जो साइंस का काम करता है और ऐसी भाई बहन के करम पर्व की परंपरा के साथ इसकी शुरुआत होती है। आयोजन को सफल बनाने में सचिव नरेश महतो, कोषाध्यक्ष सालिकराम मुंडा, उमेश महतो, उमेश नागवार, सनोज महतो, सुनील महतो, रमेश महली, राजेश महतो, सोनू महतो, अभिजीत महतो, सालिक राम मुंडा, ऋतुलाल लोहारा, कलेश महतो, दीपक महतो, रोहित महतो, मुकेश महतो आदि का योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.