फोटो: बैठक में शामिल झामुमो कांके प्रखंड समिति अध्यक्ष नवीन तिर्की एवं अन्य पदाधिकारी। KANKE NEWS, (RANCHI)। झामुमो कांके प्रखंड समिति केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज विकास और विनियमन (एमएमडीआर) अधिनियम विधेयक 2026 के विरोध में सात सितंबर को कांके प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेगी। मंगलवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इस विधेयक में लाये गए संशोधन को काला कानून बताते हुए जोरदार विरोध का निर्णय लिया गया। इसको वापस लेने के लिए बीडीओ के माध्यम से केंद्र सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसको राज्यवासियों के हक अधिकार और जल,जंगल, और जमीन पर हमला करार देते हुए इसकी भर्त्सना की गई। इसको आदिवासी-मूलवासी के हितों के खिलाफ बताते हुए पार्टी द्वारा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने की बात कही गई। बैठक में केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला संयोजक सोनू मुंडा, संजय राय, सबीबुल रहमान, हनीफ अंसारी, सज्जाद अंसारी, अशोक साहू, फुरकान अंसारी, अब्दुल इमरान सहित सभी 32 पंचायतों के पदाधिकारी मौजूद थे।
झामुमो कांके प्रखंड समिति सात को करेगी प्रखंड मुख्यालय का घेराव
Kanke
0
Tags
Kanke News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.