\
angara(ranchi) सेवा धाम, गुडीडीह, जोन्हा में सेवा भारती, झारखंड का तीन दिवसीय सेवा सारथी कार्यशाला सह किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन राष्ट्रीय सेवा भारती की न्यासी शिल्पा वर्णेकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में भिन्न भिन्न जिलों से महिला कार्यकर्ता एवं किशोरी बहनों की सहभागिता है। शिल्पा वर्णेकर ने कहा कि जिस कार्य को करने से हृदय आनंदित हो, वही सेवा है। निस्वार्थ भाव से किया गया सेवा से हमारे घर की किलकारी और मन की फुलवारी प्रफुल्लित होती है। उन्होंने कहा सेवा कार्य विस्तार और गुणवत्ता विकास के सेवा सारथी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र, संत जेवियर्स कॉलेज की प्रो. भारती रायपत, सीसीएल की पूर्व महाप्रबंधक रश्मि दयाल ने भी अपने अपने विचार रखा। कार्यशाला में किशोरी विकास केंद्र की किशोरियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मंजुषा देशमुख ने सेवा कार्य परिणामकारी एवं महिला आर्थिक सश्तिकरण पर बल दिया। अध्यक्षता चंदन मिश्र, संचालन अनुपमा सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने किया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.