GA4-314340326 करम चरना उत्सव में झूमे श्रद्धालु

करम चरना उत्सव में झूमे श्रद्धालु

angara(ranchi)  नवागढ़ पंचायत के नेयातू गांव में आदिवासी युवा समिति द्वारा आयोजित गुरूवार को करम चरना उत्सव संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश पंचायती राज संयोजक जैलेंद्र कुमार ने विधिवत फीता काटकर अखड़ा का उदघाटन किया। विशिष्ट अतिथि अजजा मोरचा के भाजपा रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, उपमुखिया गेतलसूद शंकर बैठा, पंचम भोगता, प्रकाश प्रजापति, फ़णिभूषण प्रजापति थे। यहां पर प्रतिवर्ष करम भादो एकादशी को करम डाल स्थापित कर मनाने के बाद (विसर्जन) परना के बाद करम चरना उत्सव मनाया जाता है। इसमें श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा व वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होते है। सभी करम देवता को विदायी देने की खुशियां मनाते है। इसमें कई खोरहा टीमें शामिल हुई। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन सुखद एहसास देता है। यही हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत बेदिया, बीरेन्द्र बेदिया, बिडंबर बेदिया, शनिचरवा बेदिया, अशोक बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم