डीएपी एफसी तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट 30 सितंबर से, अजीत उरांव बने अध्यक्ष

angara(ranchi)  डीएपी एफसी बगानटोली जोन्हा के द्वारा तीन दिवसीय(30 सितंबर से 2 अक्टूबर) फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन डहुआ मैदान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर एक कमिटि का गठन किया गया। संरक्षक- चारो उरांव, अध्यक्ष-अजित उरांव, सचिव-दिलीप अहीर, कोषाध्यक्ष-बीरबल अहीर को बनाया गया। सचिव दिलीप अहीर ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल होगी। इंट्री 4100 रूपया है। विजेता को बड़ा खस्सी+₹4500 नकद, उपविजेता को बड़ा खस्सी+₹2500 नकद, तीसरे व चौथे स्थान की टीम को एक एक खस्सी न नकद ₹1500 पुरस्कार दिया जाएगा। समिति के अन्य सदस्यों में पवन, बीरबल, दिलीप, रवि, जैक्सन, राजेश, सोनू, राहुल, प्रीतम, रितेश, दुर्गा, सुलेंदर, देवकुमार, आकाश, सुधीर, दीपक और अनीश शामिल है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने