GA4-314340326 राहुल गांधी गैरजिम्मेदार व दिशाहीन व्यक्ति: अन्नपूर्णा

राहुल गांधी गैरजिम्मेदार व दिशाहीन व्यक्ति: अन्नपूर्णा

 केंद्रीय मंत्री का हेमंत सरकार पर हमला, बोलीं- छात्रों की आवाज सुने सरकार

Rahul Gandhi is irresponsible and directionless: Annapurna
मीडिया से बात करतीं अन्नपूर्णा देवी।

गिरिडीह (#novbhaskar): केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को गिरिडीह पहुंचीं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी को दिशाहीन और गैर-जिम्मेदार बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि वे लगातार संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सदन की कार्यवाही में बार-बार व्यवधान डालना उचित नहीं है। उन्होंने विपक्ष से संसद की मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

छात्र आंदोलन को लेकर सरकार को घेरा

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के मुद्दे पर भी अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि छात्र बारिश और धूप की परवाह किए बिना अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कई छात्र भूख हड़ताल तक पर बैठे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं और छात्रों का भविष्य किसी भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार छात्रों की समस्याओं और उनके आंदोलन को संभालने में सक्षम नहीं है, तो मुख्यमंत्री को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।

गिरिडीह दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और संगठनात्मक विषयों की भी जानकारी ली गई।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने