GA4-314340326 5 दिनों से गायब है दो सगे गुलगुलिया भाई-बहन, सीसीटीवी में ऑटो से जाते दिखे

5 दिनों से गायब है दो सगे गुलगुलिया भाई-बहन, सीसीटीवी में ऑटो से जाते दिखे

भाई अमर कहार, बहन छुन्नू-मुन्नू
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर बाजार से मंगलवार दोपहर से गुलगुलिया परिवार के दो सगे भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। गायब बच्चों में 12 वर्षीय अमर कहार और उसकी 10 वर्षीय बहन छुन्नू-मुन्नू शामिल है। बच्चों की मां गीता कहार की शिकायत पर अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पिछले पांच दिनों से लगातार दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में अनगड़ा थानेदार गौतम कुमार रजवार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी मदद से बच्चों का सुराग लगाया जा रहा है। एक से दो दिनों के भीतर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 

भीख मांगने निकले थे बच्चे, फिर नहीं लौटे 

गोंदलीपोखर बाजार शेड में गुलगुलिया परिवार
जानकारी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पूर्व पुरुलिया से 10 सदस्यीय गुलगुलिया परिवार गोंदलीपोखर बाजार आकर ठहरा था। परिवार के सदस्य दिनभर भीख मांगते थे और रात में गोंदलीपोखर साप्ताहिक बाजार के शेड में सोते थे। दोनों बच्चों के पिता नहीं है। बच्चे अपनी मां गीता कहार, बड़ी बहन और बहनोई के साथ यहां आए थे। मां गीता कहार ने बताया कि मंगलवार को दोनों बच्चे रोज की तरह भीख मांगने निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सेंट्रल बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, ऑटो नंबर व चालक की पहचान जारी 

पुलिस की जांच के दौरान गोंदलीपोखर स्थित सेंट्रल बैंक और अभिषेक वस्त्रालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। शनिवार की छुट्टी होने के बावजूद पुलिस ने विशेष रूप से सेंट्रल बैंक खुलवाकर फुटेज की बारीकी से जांच की। सुबह 11:58 बजे: दोनों बच्चे ऑटो स्टैंड के पास भीख मांगते दिखाई दिए। एक घंटे बाद: दोनों बच्चों को वहीं से एक ऑटो में बैठकर जाते देखा गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो के नंबर और चालक की पहचान करने में जुटी है, ताकि बच्चों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने