एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, लंबित कांडों और श्रावणी मेला सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
![]() |
| क्राइम मीटिंग में एसपी डॉ. बिमल कुमार (बीच में) |
महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता बरतें। दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो। न्यायालय से प्राप्त वारंट/कुर्की का शत-प्रतिशत निष्पादन और लंबित पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन को प्राथमिकता से पूरा करें। रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाएं। पेशेवर अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं। जन शिकायतों और आयोगों से आए पत्रों का त्वरित, निष्पक्ष निपटारा करें। आम लोगों से शालीन व्यवहार अपनाएं। कांवरिया पथ पर पुख्ता सुरक्षा, प्रमुख शिवालयों में भीड़ प्रबंधन, सादे लिबास में पुलिस तैनाती और रूट डायवर्जन की स्पष्ट कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। एसपी ने कहा कि गिरिडीह पुलिस आम जनता की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.