GA4-314340326 अनगड़ा में मॉडल हेल्थ यूनिट के शिलान्यास पट्ट को लेकर बवाल: पूर्व विधायक पाहन ने रुकवाया काम; कांग्रेस का आरोप- शिलापट्ट को पहुंचाया नुकसान

अनगड़ा में मॉडल हेल्थ यूनिट के शिलान्यास पट्ट को लेकर बवाल: पूर्व विधायक पाहन ने रुकवाया काम; कांग्रेस का आरोप- शिलापट्ट को पहुंचाया नुकसान

 क्षतिग्रस्त शिलापटट
➔ सांसद संजय सेठ का नाम गायब होने पर भड़के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, बोले- "केंद्रीय योजना में सांसद की अनदेखी अधिकारियों की मनमानी" ➔ कांग्रेस का पलटवार: "लोहे के औजार से तोड़ा गया शिलापट्ट, विकास कार्यों में रोड़ा अटकाना बर्दाश्त नहीं" 

angara(ranchi) अनगड़ा में खिजरी विधायक राजेश कच्छप द्वारा शिलान्यास किए गए मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई के निर्माण कार्य को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। बुधवार को शिलान्यास पट्ट क्षतिग्रस्त पाया गया, जिसके बाद पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने शिलान्यास पट्ट पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का नाम न होने पर कड़ा विरोध जताया। पाहन ने कार्यस्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करा दिया और मांग की कि सांसद द्वारा दोबारा शिलान्यास होने के बाद ही काम शुरू होने दिया जाएगा। पाहन ने कहा, "केंद्र सरकार की राशि से बनने वाली योजना के शिलान्यास कार्यक्रम से स्थानीय सांसद को दूर रखना और शिलापट्ट से उनका नाम गायब करना एक बड़ी साजिश और अधिकारियों की मनमानी है। दोषी अधिकारियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो।"

तोडफोड़ का आरोप गलत: पूर्व विधायक रामकुमार पाहन

 तोड़फोड़ के आरोप का खंडन पूर्व विधायक ने शिलापट्ट क्षतिग्रस्त करने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने या उनके समर्थकों ने शिलापट्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। दूसरी ओर, अनगड़ा कांग्रेस ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।  

रामकुमार पाहन की मौजूदगी में तोड़ा गया शिलापटट: कुलेश्वर मुंडा 

रांची जिला कांग्रेस ग्रामीण सोशल मीडिया समन्वय कुलेश्वर मुंडा ने कहा कि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन की मौजूदगी में कुछ लोगों द्वारा लोहे के औजार से शिलापट्ट को हटाने और तोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे उसे नुकसान पहुंचा है। कुलेश्वर मुंडा ने कहा कि "लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन विकास कार्यों में रोड़ा अटकाना और शिलापट्ट तोड़ने जैसी ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर भाजपा को किसी बात पर आपत्ति थी, तो उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से बात रखनी चाहिए थी।"

नेरेटिव में पिछड़ी भाजपा

इस पूरे प्रकरण में नेरेटिव के मामले में भाजपा पिछड़ गई। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के एक पहल से भाजपा बैकफुट पर आ गई। बुधवार को जब योजना का आधारशिला रखा जा रहा था तक खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अपने बगल में विभागीय अधिकारियों की जगह भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, भाजपा के वर्तमान जिला उपाध्यक्ष(पूर्वी) सह जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा को बैठाया। तारीफ भी खूब किया। शिलापटट में क्या लिखा है इसकी जानकारी अन्य को ना हो इसलिए पहले दीप प्रज्जवलित किया। हालांकि शिलान्यास कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित नही होता है। लेकिन ऐसा हुआ। इसके बाद भाषणबाजी शुरू हुआ। दोनों भाजना नेताओं को मौका दिया गया। योजना की तारीफें हुई। कांग्रेस विधायक ने इस योजना को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। यही पर कांग्रेस विधायक ने नेरटिव गढ़ दिया। भाषणबाजी खत्म होने के बाद जैसे ही शिलापटटा का अनावरण हुआ तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। लेकिन उस वक्त भी भाजपा के किसी नेता ने इसका विरोध नही किया। शाम में भाजपा जिलाध्यक्ष(पूर्वी) विनय महतो धीरज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिलापटट में स्थानीय सांसद का नाम नही होने व निमंत्रण नही दिये जाने का कडृ़ा विरोध जताया। गुरूवार को शिलापटट को किसने क्षतिग्रस्त किया इसका कोई फोटो, विडीयो जारी नही किया गया। भाजपा नेता चित भी मेरी पट भी मेरी का ध्यान रख रहे थे। इसको लेकर कोई धरना प्रदर्शन भी नही हुआ। सिर्फ इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भाजपा विरोध करती दिखी। अंत में दोनों पक्षों की तरफ से अपनी डफली अपनी राग वाली कहावत पर मामला खत्म हुआ। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने