GA4-314340326 एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का चैंपियन बना सलगाडीह

एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का चैंपियन बना सलगाडीह

विजेता सलगाडीह बालिका टीम
angara(ranchi)  गुड़ीडीह के अमरू मैदान में रविवार को आयोजित एक फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब सलगाडीह ने जीत लिया। रोमांचक खिताबी मुकाबले में सलगाडीह ने जिलिंग सेरेंग को पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 गोल से पराजित किया। विजेता टीम को पन्द्रह हजार नकद व उपविजेता टीम को दस हजार नकद देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में आठ टीमें शामिल हुई। इससे पूर्व बालिका मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। पांच किमी लंबी बालिका मैराथन दौड़ गौतमधारा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से सेवाधाम तक आयोजित हुई। इसे पूजा सिंह ने जीता। 

गुडृीडीह बालिका मैराथन की विजेता बनी पूजा सिंह

पूजा सिंह को पांच हजार रूपया नकद, द्वितीय स्थान ममता कुमारी को तीन हजार नकद व तृतीय स्थान मधु श्री महतो को दो हजार रूपया नकद, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण आजसू पार्टी के जोन्हा जोन अध्यक्ष अशोक एक्का, गुड़ीडीह मुखिया विजय उरांव व ग्रामप्रधान भीम सिंह मुंडा ने किया। अतिथि के रूप में शंकर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, शशि मुंडा, शैलेन्द्र भोगता, लाजरस एक्का, रामटहल महतो, विष्णु भोगता, बबलू अंसारी आदि उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में चुमना उरांव, मुन्ना उरांव, अरुण मुंडा, राजू उरांव, अनुज उरांव, लालू उरांव, विपिन उरांव, सोमरा उरांव, जगरनाथ उरांव एवं शशि भूषण उरांव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  

टाटी मैराथन के विजेता बने राजू मुंडा

टाप थ्री
टाटी स्कूल मैदान में चौथा 5 किमी लंबी मैराथन दौड़ का विजेता राजू मुंडा बने। दौड़ मुनगाडीह से टाटी स्कूल मैदान तक हुआ। द्वितीय स्थान पर जुगनू बेदिया व तृतीय स्थान पर रवि बेदिया रहे। जबकी बालिका मैराथन की विजेता रीना कुमारी, द्वितीय बरखा कुमारी और तृतीय सुमी कुमारी रही। पुरस्कार का वितरण 15 अगस्त को आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो द्वारा किया जाएगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم