GA4-314340326 नवागढ़ में स्वरोजगार की नई पहल: आर्या संस्था ने खोला अगरबत्ती व झाड़ू निर्माण केंद्र

नवागढ़ में स्वरोजगार की नई पहल: आर्या संस्था ने खोला अगरबत्ती व झाड़ू निर्माण केंद्र

angara(ranchi)  ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में नवागढ़ चौक पर सोमवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। सामाजिक संस्था 'आर्या' के सौजन्य से यहां अगरबत्ती एवं झाड़ू निर्माण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घाटन नवागढ़ पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही ने फीता काटकर किया। इस मौके पर फाल्गुनी शाही ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना वर्तमान समय की मुख्य आवश्यकता है। आर्या संस्था का यह प्रयास क्षेत्र की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस निर्माण केंद्र का संचालन 'जीवन ज्योति महिला समूह' की सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रथम चरण में 100 महिलाओं को सीधे रोजगार उपलब्ध कराना और उनकी आय में बढ़ोतरी करना है। भविष्य में अन्य पंचायतों में भी इस तरह के केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। इस मौके पर संस्था के संजीव कुमार, नित्यानंद तिवारी, समीन श्रीवास्तव, सुप्रीतिक हाजरा, दिलीप मिर्धा, पंचम भोगता, दीपक ठाकुर, रेखा देवी, रानी उपाध्याय, बिजेंद्र उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم