angara(ranchi) अनगड़ा पंचायत के हाहे के ग्रामीणों को अब लो-वोल्टेज और बिजली संकट से निजात मिल गई है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत 63 केवीए के नए बिजली ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन सोमवार को किया गया। इसका उदघाटन ऊर्जा विभाग के विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो, समाजसेवी साकीर अंसारी और समाजसेवी अनिल लकड़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति बहाल होगी, जिससे ग्रामीणों को सही वोल्टेज के साथ बिजली मिल सकेगी। गांव में लंबे समय से बनी बिजली की समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने इस जनहित कार्य के लिए खिजरी विधायक राजेश कच्छप के प्रति आभार जताया। मौके पर राजेश मुंडा, पवन सिंह, बाल्मीकि प्रसाद, दिलीप सिंह, टिंकू महतो, विजय भोगता, अनिल चौहान, प्रीतम करमाली, श्रवण मुंडा, संतोष मुंडा, धनेश्वर बेदिया, देवनारायण मुंडा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.