GA4-314340326 राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ : एआई व डिजिटल तकनीक से हो रही बाबा नगरी की निगरानी

राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ : एआई व डिजिटल तकनीक से हो रही बाबा नगरी की निगरानी

Grand opening of State Shravani Mela 2026: Baba Nagari Deoghar adorned with AI-based technology and digital grievance redressal
दुम्मा में झारखंड सीमा पर श्रावणी मेले का उद्घाटन करते मंत्री सुदिव्य कुमार व दीपिका पांडेय।
देवघर (novbhaskar) : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 का बुधवार को दुम्मा कांवरिया पथ स्थित झारखंड सीमा पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत उद्घाटन हुआ। 11 वैदिक पुरोहितों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के साथ मेले की शुरुआत की। इस बार का यह ऐतिहासिक मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा। इसमें देश-विदेश से आने वाले कांवरियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन ने विशेष और आधुनिक इंतजाम किए हैं।

उद्घाटन समारोह और गरिमामयी उपस्थिति

श्रावणी मेले का नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

समारोह में देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुण्डी विधायक देवेन्द्र कुंवर, देवघर नगर निगम के महापौर, जिला परिषद अध्यक्ष और उप महापौर सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त पियुष सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

मेला क्षेत्र की निगरानी और भीड़ प्रबंधन को पूरी तरह हाई-टेक बनाया गया है। पूरे मेला क्षेत्र में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR), फेस रिकॉग्निशन और हेडकाउंट कैमरों से सुरक्षा एवं भीड़ पर पैनी नजर रखी जाएगी।

 क्यूआर कोड आधारित शिकायत निवारण : मेला क्षेत्र में यदि किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या दिखती है, तो श्रद्धालु क्यूआर कोड स्कैन कर तस्वीर के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। प्रशासन ने 15 मिनट के भीतर समस्या के समाधान का दावा किया है।

 विशेष आकर्षण : श्रद्धालुओं को नई अनुभूति देने के लिए शिवलोक परिसर में भव्य प्रदर्शनी, सांस्कृतिक मंच और ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है।

 वीआईपी दर्शन बंद : सुगम और सुरक्षित जलार्पण व्यवस्था के तहत मेला अवधि में वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

grand-opening-state-shravani-mela-2026-deoghar-adorned-with-ai-based-technology-digital-grievance-redressal
अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के बाद उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया।

दुम्मा बॉर्डर पर अस्थाई केंद्र और 'टोटो एम्बुलेंस' सेवा

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से दुम्मा बॉर्डर के समीप अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया और कांवरिया पथ के लिए 'टोटो एम्बुलेंस' सेवा को हरी झंडी दिखाई।

 चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधा : दुम्मा बॉर्डर स्थित अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे। यहां प्राथमिक उपचार, जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।

 टोटो एम्बुलेंस सेवा : कांवरिया पथ की संकरे रास्तों और भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से 'टोटो एम्बुलेंस' शुरू की गई है, जो आपात स्थिति में बीमार या घायल कांवरियों को तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाएगी।

मौके पर नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم