GA4-314340326 जर्जर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, खिजरी विधायक ने कहा एक माह में शुरू होगा सड़क का निर्माण

जर्जर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, खिजरी विधायक ने कहा एक माह में शुरू होगा सड़क का निर्माण


angara(ranchi) जर्जर हो चुके सीआईटी-बाहया-झारखंड मोड़ मार्ग की मरम्मती करण की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बाहया तीन सीमाना के पास रोड जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। रोड को बांस-बल्ली से घेरकर बंद कर दिया गया। इस रोड में कई शिक्षण संस्थान व उद्योग है। रोड जाम के कारण वाहनों व ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली डीएसपी मनीष चन्द्र लाल व अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रोड जाम खत्म कराया। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप् से लोगों की बात कराई गई। विधायक राजेश कच्छप ने आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक माह के अंदर जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। हालांकि इस रोड के निर्माण को लेकर टेंडर निकाला गया था लेकिन संवेदक द्वारा 33 फीसदी कम पर टेंडर लेने के कारण उसने काम करने से इंकार कर दिया। इसलिए काम शुरू नही हो सका। जल्द ही दूसरी निविदा की प्रक्रिया शुरू कराकर मरम्मती का काम शुरू कराया जाएगा। इधर सिल्ली डीएसपी मनीष चन्द्र लाल के प्रयास से एक उद्योग संचालक ने एक सप्ताह के अंदर रोड का मरम्मत कराकर भरकर बरसात में चलने लायक बनाने का आश्वासन दिया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने