GA4-314340326 कांके संग्रामपुर में शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त

कांके संग्रामपुर में शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त

फोटो: क्षतिग्रस्त किए गए शिवलिंग को देखते मुखिया सोमा उरांव। KANKE,(RANCHI)। राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गाँव स्थित श्री शिव मंदिर के शिवलिंग को किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना शुक्रवार की देर रात हुई। शनिवार को सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसको क्षतिग्रस्त देख कर मुखिया सोमा उरांव को इसकी जानकारी दी। मुखिया सोमा उरांव अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा इसकी सूचना कांके पुलिस को दी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ एक लिखित शिकायत भी दिया है तथा अविलंब दोषी का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसकी सूचना पाकर डीएसपी अमर कुमार पांडेय तथा इंस्पेक्टर कुणाल कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया तथा कार्रवाई का भरोसा दिया है। ग्रामीण दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से उनमें गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस दोषी को पकड़ने के लिए सक्रियता से जुट गई है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने