![]() |
ऐसे हुआ हादसा
क्रेन चालक संकीर्ण पुलिया के पास सामने से आ रहे एक वाहन को पास दे रहा था। पास देने के दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ गया।झटका लगते ही पीछे बंधी कंडम बस क्रेन से अलग होकर सीधे सड़क पर आ गिरी। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुरू हुआ आवागमन हादसे के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर पहिए थमे रहे। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों और क्रेन चालक ने मिलकर बस को सड़क से हटाने का काम शुरू किया। दोपहर 1 बजे जब दुर्घटनाग्रस्त बस को साइड किया गया, तब जाकर वाहनों की आवाजाही दोबारा सामान्य हो सकी।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.