angara(ranchi) पर्यावरण संरक्षण और किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गैर सरकारी संगठन 'जनकल्याण समर्पण संस्थान' ने बुधवार को सिकिदिरी एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में किसानों के बीच 350 फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान सिकिदिरी, दुबलाबेड़ा, हेसातु, हरातू और सारुबेडा गांव के किसानों को आम, लीची, नींबू सहित अन्य उपयोगी फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए। वितरण संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया। सुजीत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी के उद्देश्य से संस्थान हर साल बड़े पैमाने पर पौधारोपण सह पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे केवल पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनका नियमित संरक्षण भी करें ताकि भविष्य में इसका सीधा लाभ उनके परिवार व समाज को मिल सके। कहा कि पौधारोपण अभियान पूरे अगस्त माह तक जारी रहेगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.