![]() |
| पटाखा का वितरण करते वनपाल |
वनपाल ने बांटे पटाखे, दी लाल मिर्च जलाने की सलाह
शुक्रवार को वन विभाग अनगड़ा की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। प्रभारी वनपाल नितिन गुप्ता ने खुद गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के बीच पटाखे बांटे। उन्होंने ग्रामीणों को बचाव का तरीका बताते हुए कहा कि “जैसे ही गांव में हाथी आए, तुरंत पटाखे फोड़ें और अपने घरों के आगे लाल मिर्च जलाएं। मिर्च की तीखी गंध और पटाखों के शोर से हाथी डरकर भाग जाएंगे।” इधर, वन विभाग की इस पहल से स्थानीय जनप्रतिनिधि संतुष्ट नजर नहीं आ रहे है। अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने वन विभाग की ढुलमुल कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया है। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि "वन विभाग हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। अधिकारी अपने दफ्तरों में एसी कमरों में आराम फरमा रहे है और निरीह ग्रामीण अपनी जान बचाने को मजबूर है। पटाखे बांटना केवल खानापूर्ति है। अगर विभाग ने कोई ठोस कार्ययोजना बनाकर हाथियों को जल्द क्षेत्र से बाहर नहीं खदेड़ा, तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।"

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.