GA4-314340326 अखंडानंद केंद्रों के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री व गणवेश का वितरण

अखंडानंद केंद्रों के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री व गणवेश का वितरण

angara(ranchi)  रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी के मार्गदर्शन में संचालित अखंडानंद शिक्षा एवं संस्कार केंद्रों डोकाद, डिमरा, बीसा गुंदलीटोली एवं कामता में गुरूवार को 'विवेक गोष्ठी–2' की ओर से निःशुल्क शिक्षण सामग्री, खेल सामग्री व गणवेश (ड्रेस) का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना रहा। विद्यार्थियों को कॉपी, पुस्तकें, कलम, पेंसिल, स्टेशनरी, खेलकूद का सामान एवं ड्रेस प्रदान की गई। उपयोगी वस्तुएं पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान शिक्षकों एवं अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन, स्वच्छता और भारतीय संस्कारों का बोध भी कराया गया। वितरण मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी के सचिव स्वामी भावेशानंद व जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने किया। स्वामी भवेशानंद ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक ध्येय केवल परीक्षाओं में अंक या सफलता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति में श्रेष्ठ चरित्र, आत्मविश्वास एवं समाज के प्रति सेवा-भाव जागृत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नियमित अध्ययन करें, समय का सदुपयोग करें और माता-पिता व गुरुजनों का आदर करें। इस मौके पर स्वामी सुखमयानंद, स्वामी भक्तिशानंद, विवेक गोष्ठी–2 के सचिव स्वपन डे सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने