GA4-314340326 हैवानियत: चरित्र पर शक कर पति, सास और ननद ने महिला को बेरहमी से पीटा; मरा समझकर घर के बाहर फेंका

हैवानियत: चरित्र पर शक कर पति, सास और ननद ने महिला को बेरहमी से पीटा; मरा समझकर घर के बाहर फेंका

  गिरिडीह के मुफस्सिल इलाके की वारदात; लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को लहूलुहान हालत में सदर अस्पताल कराया भर्ती, तीनों आरोपी फरार

Brutality: Suspecting her character, husband, mother-in-law, and sister-in-law brutally beat a woman; thought she was dead, and threw her out of the house.
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति और उसके परिजनों ने चरित्र पर शक करते हुए महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इस कदर की गई कि जब महिला बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने लहूलुहान हालत में महिला को रेस्क्यू किया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 सास-ननद के साथ मिलकर पति ने ढाया जुल्म

जानकारी के अनुसार, महेशपुर निवासी आनेश्वर मंडल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। रविवार देर रात इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पति आनेश्वर मंडल, सास अकाली देवी और ननद कलावती देवी ने मिलकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तड़पती महिला जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पघला। जब महिला अचेत हो गई, तो तीनों आरोपी उसे मरा हुआ मानकर घर के बाहर छोड़ कर रफूचक्कर हो गए।

पीड़िता का बयान : "मेरे पति, सास और ननद ने मिलकर मुझे जान से मारने की कोशिश की। मुझ पर लगाए गए अवैध संबंध के सारे आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। इससे पहले भी मेरे तीन मासूम बच्चों के सामने ये लोग मेरे साथ कई बार बेरहमी से मारपीट कर चुके हैं।" (पीड़िता का मायके डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी गांव में है।)

जांच में जुटी पुलिस, आरोपी फरार

घटना की पुष्टि करते हुए मुफ्तीसिल थाना पुलिस ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के जरिए उन्हें इस वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उसका इलाज शुरू हो सका।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से ही पति आनेश्वर मंडल, सास अकाली देवी और ननद कलावती देवी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस की एक विशेष टीम तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने