angara(ranchi) 17 साल की एक नाबालिक युवती का शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के मामले को लेकर शनिवार को अनगड़ा थाना में हेसल निवासी अंकित महतो(19) पिता सियाराम महतो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी पोक्सो एक्ट के तहत हुई। बताया जाता है कि अंकित का प्रेम-प्रसंग सुगनू की एक नाबालिग किशोरी के साथ चल रहा था। कई बार उसने शारीरिक संबंध भी बनाया। लेकिन हर बार वह शादी करने के नाम पर मुकर जाता था। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की छानबीन की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.