 |
| रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देते |
angara(ranchi) विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रविवार को अनगड़ा स्थित सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी)26वीं वाहिनी के द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ 26वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार हासदे ने स्वयं रक्तदान कर किया गया। सहायक कमांडेंट (चिकित्सक) डॉ. सुदर्शन रेड्डी, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सक) डॉ. गौरव सिसोदिया सहित जवानों ने रक्तदान किया। सभी संग्रहित रक्त को आवश्यक चिकित्सा उपयोग के लिए राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची को सुपुर्द किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को स्वैच्छिक एवं नियमित रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.