angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के सिरका, सुरसू, कुच्चू व लुपुग पंचायत के पांच किसानों के बीच उन्नत किस्म के ब्लैक बंगाल प्रजाति के बकरी सेट का वितरण किया गया। प्रत्येक सेट में चार बकरी व एक बकरा शामिल है। वितरण अनगड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय ने किया। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी सेट का वितरण हुआ। इस अवसर पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, साकिर अंसारी, आशीष मुंडा, पशु चिकित्सक डॉ. पीयूष कुमार, रंजन नायक, समीम खान आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.