angara(ranchi) सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 26वीं वाहिनी अनगड़ा के दो प्रशिक्षित स्वान (डॉग) कॉस्पर (नर) व किस्सी (मादा) के सेवानिवृति पर मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई। दोनों स्वान आपस में भाई-बहन है। सात साल की सेवा के बाद दोनों सेवानिवृत हुए। एसएसबी के स्वान दस्ता में दोनों भाई बहन मई 2019 से मई 2026 तक कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान दोनों भाई बहनों ने रांची, सरायकेला-खरसावां व खूंटी जिला में कुल 09 उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर वाहिनी की कार्यक्षमता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों को स्वान प्रशिक्षण केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ), तारालु, बेंगलुरु से विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। दोनों स्वान मल्टी-टास्किंग क्षमता से युक्त थे तथा विभिन्न सुरक्षा एवं अभियान संबंधी कार्यों में अपनी दक्षता, सतर्कता एवं निष्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे। सेवानिवृति के मौके पर सभी अधिकारियों की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार हासदे, उप कमांडेंट अजय यादव आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.