GA4-314340326 शारदा ग्लोबल स्कूल में नशा को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक

शारदा ग्लोबल स्कूल में नशा को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक

फोटो : शारदा ग्लोबल स्कूल में छात्रों को नशापान के दुष्प्रभावों की जानकारी देते ग्रामीण एसपी। KANKE,(RANCHI)। कांके थाना क्षेत्र के बुकुरु स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को नशा को लेकर छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण),रांची गौरव गोस्वामी एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक,(मुo) प्रथम, रांची अमर कुमार पांडेय के द्वारा शारदा ग्लोबल स्कूल, बुकरू कांके में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन, ख़रीद बिक्री के विरुद्ध झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मुहिम की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं दंडनीय प्रावधान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने निषिद्ध मादक पदार्थों की ख़रीद बिक्री, भंडारण के रोकथाम हेतु सरकार द्वारा बनाई गई नई नीति एवं उसमे घोषित इनाम के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सड़क पर सुरक्षित आवागमन हेतु ट्रैफिक नियमों के बारे में भी छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दुर्घटना से बचाव के लिए ट्रैफिक नियमों के अनुपालन के संबंध में भी छात्र छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर स्टूडेंट्स को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने एवं समाज के लोगों को जागरूक करने के संबंध में शपथ भी दिलायी गई।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم