angara(ranchi) मोहर्रम पर्व को लेकर बुधवार को अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल व संचालन थानेदार गौतम कुमार रजवार ने की। डीएसपी मनीष चन्द्र लाल ने कहा कि मोहर्रम आपसी प्रेम, भाईचारगी और सौहार्द का त्योहार है। सभी मिल जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। थानेदार गौतम कुमार रजवार ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने एवं क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की। साथ की कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। कारवाई की जाएगी। बैठक में अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, सुनील महतो, डॉ रिझू नायक, रामपोदो महतो, जगेश्वर महतो, मदारी चौधरी, बीरेंद्र सिंह भोगता, अब्दुल इमाम अंसारी, गुड्डू अंसारी, सखीचंद महतो, अजय कुमार सिंह भोगता, मुमताज खान, आलम अंसारी, राजेंद्र महतो, पुशनाथ मुंडा, जय शंकर मुंडा, शिबू मुंडा, अजीज अंसारी, शाहनवाज खान, सलीम अंसारी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.