angara(ranchi) आजसू पार्टी की बैठक सोमवार को नवागढ़ में हुई। इसकी अध्यक्षता केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुंडा ने किया। बैठक में 22 जून को धनबाद में होनेवाली होनेवाली आजसू पार्टी स्थापना दिवस सह आक्रोश रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही आजसू पार्टी के बीएलए 2 की भूमिका पर चर्चा की गई। राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि आक्रोश रैली में अनगड़ा प्रखंड से पांच सौ से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में नवागढ़, गेतलसूद, कुच्चू, हेसातू, हरातू पंचायत संयोजक चयन को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुखिया राजेश पाहन, जगदीश भोगता, संजय भारती, जयशंकर पाहन, देवदत्त महतो, मो. नसीम, राजकुमार बेदिया, संजय बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.