angara(ranchi) बजाज का आटो शोरूम के आगे हाइवा खड़ा करने का विरोध किया तो युवकों ने शोरूम कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास गुरूवार को पूर्वाहन 11 बजे हुई। बताया जाता है कि शोरूम के आगे मासू गांव के अभिषेक महतो उर्फ विक्की ने अपना हाइवा खड़ा कर दिया। इसपर शोरूम के प्रबंधक् अभिषेक घोष ने आपत्ति जताया। इसके कुछ देर बाद विक्की अपने साथ 4-5 अन्य साथियों के साथ शोरूम पहुंचा व प्रबंधक अभिषेक घोष, स्पेयर इंचार्ज अनमोल वर्णवाल की जमकर पिटाई कर दिया। इसपर अभिषेक घोष के बयान पर विक्की महतो सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जबकी विक्की महतो ने भी शोरूम प्रबंधक अभिषेक घोष, अनमोल वर्णवाल व मकान मालिक रामसुंदर महतो के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.