angara(ranchi) प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति के निर्णयों के अनुपालन में गुरुवार को को 26 वीं वाहिनी एसएसबी अनगड़ा कैम्प में अनगड़ा प्रखंड के युवकों के लिए नामांकन, पंजीकरण प्रक्रिया से पूर्व स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंड चिकित्सीय मापदंड, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। इस आधार पर नामांकन हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। चयनित एवं पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा वीर निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एसएसबी ने प्रखंड के सभी इच्छुक एवं योग्य युवक-युवतियों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.