.jpeg) |
| मेला समिति की बैठक |
angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के प्रसिद्ध बेंती पैना पहाड़ पर्यावरण मेला का अध्यक्ष रंजीत मुंडा को बनाया गया। रविवार को मेला समिति के सदस्यों की बैठक मेला टांढ बेंती में हुई। इसकी अध्यक्षता सत्यदेव मुंडा ने किया। प्रतिवर्ष 5 जून को मेला का आयोजन किया जाता है। कमिटि के अन्य सदस्यों में सचिव लालजी बेदिया, कोषाध्यक्ष राम बालक मुंडा, उपाध्यक्ष करण करमाली, अरुण मुंडा सोहन मुंडा रेशमी देवी, सुनीता देवी, बानेश्वर मुंडा, रूदन देवी, चंदन भोगता, राजो देवी, मीडिया प्रभारी अजय कुमार करमाली, सहसचिव बीरबल करमाली, सलाहकार समिति में सलवार करमाली, गणेश भोगता, बन्नू बेदिया, कार्यकारिणी सदस्य में सोहराय मुंडा, कृष्ण मुंडा, प्रदीप भोगता, शालिकराम पहान, गोगा मुंडा, घखुल करमाली, गोंदरा उरांव, सुकरा मुंडा को रखा गया है। संरक्षक मंडली में मंजोती देवी, ट्यूनी मुड़ाईन, कमलाकान्त मुंडा, ईमा देवी, अजय करमाली शामिल है। संचालन अजय कुमार करमाली ने किया। मेला का आयोजन ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति बेंती के अध्यक्ष सत्यदेव मुंडा एवं सह सचिव गंधिया करमाली के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। मौके पर ग्राम प्रधान कमलाकांत मुंडा, पंचायत समिति सदस्य मानेश्वर मुंडा, चुन्नू मुंडा, सदाम देवी, सुनीता देवी, राजो देवी, ममता देवी, रेशमी देवी, मीतालाल मुंडा, संजू देवी, बारी देवी, रामबालक मुंडा, धनीराम मुंडा, अमृत बेदिया, मनोज मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.