GA4-314340326 झारखंड कुरमी महासभा का 12वां जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 5 जुलाई को

झारखंड कुरमी महासभा का 12वां जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 5 जुलाई को


angara(ranchi)  झारखंड कुरमी महासभा की रांची जिला कमिटि के द्वारा 12वां जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 5 जुलाई को जेडी नेशनल बीएड कालेज सभागार में किया जाएगा। शुक्रवार को महासभा की गोंदलीपोखर में हुई बैठक में उक्त् निर्णय लिया गया। अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष ज्योतिष कुमार महतो व संचालन जिला महासचिव सकल नाथ महतो ने किया। ज्ञात हो कि प्रतिभा सम्मान समारोह में कुरमी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड कुरमी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कारीनाथ महतो, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलाल महतो, धनेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम महतो, रामनाथ महतो, जगरनाथ महतो, रितुलाल महतो, विशुन महतो, फ़लिंदर महतो, राजीव कुमार चौधरी, दुर्गा महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने