angara(ranchi) गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय एथलीट एवं एशियन स्वर्ण पदक विजेता बीरेंद्र प्रसाद साहू को संस्थान के एथलेटिक्स इवेंट का मुख्य कोच नियुक्त किया है। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कार्यालय में नियुक्ति पत्र सौंपा। कहा कि बीरेन्द्र कुमार के मुख्य कोच बनने से एथलेटिक्स के प्रतिभागियों को काफी मदद मिलेगीञ इसके अनुभव का लाभ ग्रामीण बच्चों को मिलेगा। ज्ञात हो कि बीरेंद्र प्रसाद साहू ने वर्ष 2019 में मलेशिया में आयोजित 3000 मीटर स्टीपलचेज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया था। वर्तमान में वे झारखंड मास्टर एथलीट संघ के संयुक्त सचिव है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, संदीप कुमार वर्मा, अजीत कुमार, विजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.