| कामाख्या मंदिर से पूजा कर के निकलते हुए । |
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने माता के चरणों में शीश झुकाकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से समस्त झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और राज्य की उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी हुई पूजा
मंदिर के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन संपन्न कराया। मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया।
सौभाग्य है कि दोबारा आने का अवसर मिला: सोरेन
दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें एक बार फिर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने का अवसर मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि मां कामाख्या की कृपा से झारखंड आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.