GA4-314340326 वन अधिकार अधिनियम को सशक्त बनाने को ले किया पत्थरगढ़ी

वन अधिकार अधिनियम को सशक्त बनाने को ले किया पत्थरगढ़ी


angara(ranchi)  ग्राम सभा सरसू के द्वारा शनिवार को वन अधिकार अधिनियम को सशक्त बनाने के साथ साथ क्षेत्र में लागू करने की कवायद को लेकर पत्थरगड़ी किया गया। काफी संख्या में आसपास के गांव से ग्रामीण शामिल हुए। पाहन सुरेश पाहन ने पारंपरिक विधि से पूजा किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान गणेश बेदिया एवं संचालन डबलू बेदिया ने किया। मौके पर सभी ने वनसंपदा की सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही सरकार से वन अधिकार अधिनियम को सशक्त व प्रभावी बनाने की मांग की गई। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम का लाभ आदिवासी सहित समग्र समाज के लोगों को मिले इसके लिए वन अधिकार अधिनियम को लचीला बनाने की जरूरत है। पत्थर गढ़ी कर हमने इस अभियान को गांव गांव पहुंचाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, घासनी देवी, कोशिला देवी, अमर सिंह मुंडा, राजेश, सोहन लाल, सहजू बेदिया, परमेश्वर बेदिया, दिनेश बेदिया, बालेश्वर बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया, मोतीलाल ‌प्रजापति, मोहन बेदिया, सीताराम रजवार आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने