angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के गुड़ीडीह निवासी दिनेश उरांव की पत्नी पिंकी देवी(39) की शनिवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। विगत छह अप्रैल को वे अपने देवर चरण उरांव के साथ सिल्ली से बाइक में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सिल्ली के कीता के पास एक एसयूवी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पिंकी को रिम्स में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.