GA4-314340326 विचारधारा ही भाजपा कार्यकर्ताओं को आपस में जोड़ती है: जैलेन्द्र कुमार

विचारधारा ही भाजपा कार्यकर्ताओं को आपस में जोड़ती है: जैलेन्द्र कुमार

 

angara(ranchi)  भाजपा गेतलसूद मंडल के द्वारा शनिवार से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शुरू हुआ। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया ने किया। मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर है। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास, नीति व सिद्धांत, विचारधारा, अनुशासन, संगठनात्मक ढांचा आदि के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि विचारधारा ही भाजपा कार्यकर्ताओं को आपस में जोड़ने का काम करती है। भाजपा के विचारधारा पर चलकर ही देश को समृद्ध, शक्तिशाली व सांस्कृतिक रूप से श्रेष्ठ राष्ट्र बनाया जा सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता होना अपने आप में गौरव की बात है। इस अवसर पर मानकी राजेंद्र शाही मुंडा, सत्यदेव मुंडा, बुधराम बेदिया, शिवधर रजवार, दिलीप मिर्धा, जयशंकर मुंडा, सुनील महतो, धनेश्वर बेदिया, गंधिया करमाली, अजय करमाली, सिकंदर महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने