GA4-314340326 big breaking/दो बाइक की टक्कर में नाती की मौत, नाना गंभीर

big breaking/दो बाइक की टक्कर में नाती की मौत, नाना गंभीर

मृतक विकास मुंडा
angara(ranchi)  अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग में मसनिया स्कूल रामदगा के समीप शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में बेंती निवासी विकास मुंडा(16) की मौत हो गई व दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में बेंती के ही महेंद्र मुंडा(15) व रामदगा निवासी पंथू मुंडा(63) शामिल है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल पंथू और मृतक विकास मुंडा रिश्ते में नाना-नाती लगते है। बताया जाता है कि विकास और उसका मित्र महेंद्र एक बाइक में सवार होकर बेंती से अनगड़ा की ओर जा रहे थे इसी दौरान रामदगा के समीप विकास के नाना पंथू भी अपने बाइक में सवार होकर गली से मुख्य सड़क पर निकल रहे थे। इधर से तीव्र गति में जा रहे विकास की बाइक से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को रिम्स ले जाया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही विकास की मौत हो गई। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने